CTET Paper II (Upper Primary: Class 6-8)

हिंदी व्याकरण - वाक्य विश्लेषण अलंकार छंद रस (Rhetoric and Poetics) question bank (Language II (Hindi))

Practice 111 free CTET Paper II (Upper Primary: Class 6-8) Language II (Hindi) - हिंदी व्याकरण - वाक्य विश्लेषण अलंकार छंद रस (Rhetoric and Poetics) questions with answers and step-by-step solutions.

Q1.
खेल की कक्षा शुरू हुई तो एक दुबली-पतली लड़की शिक्षक से ओलंपिक रिकॉर्ड्स के बारे में सवाल पूछने लगी। इस पर कक्षा में सभी छात्र हँस पड़े। चार साल की उम्र में ही उसे पोलियों हो गया था। शिक्षक ने भी व्यंग्य किया, 'तुम खेलों के बारे में जानकर क्या करोगी ? तुम तो ठीक से खड़ी भी नहीं हो सकती, फिर ओलंपिक से तुम्हारा क्या मतलब ? तुम्हें कौन-सा खेलों में भाग लेना है जो यह सब जानना चाहती हो।' उदास होकर लड़की चुपचाप बैठ गई। सारी क्लास उस पर देर तक हँसती रही। घर जाकर उसने माँ से पूछा, 'क्या मैं दुनिया की सबसे तेज धावक बन सकती हूँ ?' उसकी माँ ने उसे प्रेरित किया और कहा, 'तुम कुछ भी कर सकती हो। इस संसार में नामुमकिन कुछ भी नहीं है।'

अगले दिन जब खेल पीरियड में उसे बाकी बच्चों से अलग बैठाया गया, तो उसने कुछ सोचकर बैसाखियाँ संभाली और दृढ़ निश्चय के साथ बोली, 'सर, याद रखिएगा, अगर लगन सच्ची और इरादे बुलंद हों, तो सब कुछ संभव है।' सभी ने इसे भी मजाक में लिया और उसकी बात पर ठहाका लगाया।

अब वह लड़की तेज़ चलने के अभ्यास में जुट गई, वह कोच की सलाह पर अमल करने लगी, अच्छी और पौष्टिक खुराक लेने लगी। कुछ दिनों में उसने अच्छी तरह चलना, फिर दौड़ना सीख लिया। इसके बाद वह छोटी-मोटी दौड़ में हिस्सा लेने लगी। अब कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आने लगे। वे उसका उत्साह बढ़ाते। उसके हौसिले बुलंद होने लगे। उसने 1960 के ओलंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 4 x 100 रिले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सबको आश्चर्यकित कर दिया। ओलंपिक में इतिहास रचने वाली वह बालिका थी अमेरिका की प्रसिद्ध धाविका विल्मा रूडोल्फ।

‘तुम्हें कौन-सा खेलों में भाग लेना है .......’
भावार्थ की दृष्टि से देखें तो उपयुक्त वाक्य है -

CTET Paper II - Jan 2021, Q97 (Official PYQ)

(A)
निषेधार्थक वाक्य
(B)
विस्मयार्थक वाक्य
(C)
प्रश्नार्थक वाक्य
(D)
विधानार्थक वाक्य
Show answer & solution
Verified Answer & Solution Locked
Sign in to your free student account to reveal verified answers, instant hints, and detailed explanations.
Sign in to view
Q2.
समाज में पड़ते ही मनुष्य देखने लगता है कि उसकी स्थिति दोहरी हो गई है। वह देखता है कि मैं यह हूँ, और मैं बड़ा समझा जाता हूँ। इस निश्चय के साथ एक यह निश्चय और जुड़ जाने से कि मैं बड़ा समझा जाता हूँ मनुष्य के आनंद या सुख के अनुभव में वृद्धि होती है। इसी प्रकार मैं क्षुद्र हूँ इस धारणा के साथ मैं क्षुद्र समझा जाता हूँ इस धारणा के योग से दुःख के अनुभव की वृद्धि होती है। इस प्रकार स्थिति के एकांत और सामाजिक दो विभाग हो जाने से कोई तो दोनों विभागों पर दृष्टि रख सकते हैं और कोई एक ही पर। शक्तिशाली और प्रतिभा सम्पन्न मनुष्य पहले यह प्रयत्न करते हैं कि 'हम ऐसे हों'। फिर वैसे हो जाने पर यदि आवश्यक हुआ तो वे यह प्रयत्न भी करते हैं कि 'हम ऐसे समझे जाएँ'। इन दोनों के प्रयत्न जुदा-जुदा हैं। संसार में शक्ति सम्पन्न सब नहीं होते, इससे बहुत से लोग स्थिति के पहले विभाग के लिए जिन प्रयत्नों की आवश्यकता है उनमें अपने को असमर्थ देख दूसरे ही विभाग से किसी प्रकार अपना संतोष करना चाहते हैं और उसी पर दृष्टि रखकर प्रयत्न करते हैं। ईर्ष्या ऐसे लोगों के हृदय में बहुत जगह पाती है और उनके प्रयत्नों में सहायक भी होती है। भाव प्रवर्तन आदि के बल से जिस समुदाय के प्राणी परस्पर ऐसे बन गए हैं कि अपने इंद्रियानुभव और भावनाओं तक को जवाब देकर दूसरों के इंद्रियानुभव और भावनाओं द्वारा निर्वाह कर सकते हैं, उसी से ईर्ष्या का विकास हो सकता है। अतः ईर्ष्या का अनन्य अधिकार मनुष्य जाति ही पर है। एक कुत्ता किसी दूसरे कुत्तों को कुछ खाते देख उसे आप खाने की इच्छा कर सकता है, पर वह यह नहीं कह सकता कि चाहे हम खाएं या न खाएं वह दूसरा कुत्ता न खाने पाए। दूसरे कुत्तों की दृष्टि में हमारी स्थिति कैसी है, इसकी चिंता उस कुत्ते को न होगी। अपने विषय में दूसरों के चित्त में अच्छी धारणा उत्पन्न करने का प्रयत्न अच्छी बात है। इस प्रयत्न को जो बुरा रूप प्राप्त होता है वह असत्य के समावेश के कारण, दूसरों की धारणा की अवास्तविकता और अपनी स्थिति की सापेक्षता के कारण, जब हम अपने विषय में दूसरों की झूठी धारणा और अपनी स्थिति के सापेक्ष रूप मात्र से संतोष करना चाहते हैं तभी बुराइयों के लिए जगह होती है और ईर्ष्या की राह खुलती है।

"दृष्टि रखकर प्रयत्न करते हैं" में 'रखकर' _____ है।

CTET Paper II - Feb 2026 (07 Feb), Q135 (Official PYQ)

(A)
क्रिया
(B)
वर्तमानकालिक कृदंत
(C)
भूतकालिक कृदंत
(D)
संयोजक
Show answer & solution
Verified Answer & Solution Locked
Sign in to your free student account to reveal verified answers, instant hints, and detailed explanations.
Sign in to view
Protected Questions

Unlock All 8 Questions in हिंदी व्याकरण - वाक्य विश्लेषण अलंकार छंद रस (Rhetoric and Poetics)

Log in or sign up free to access every question with complete solutions, create chapter practice tests, and track your performance.

Sign up free to access all 8 questions

Unlock every हिंदी व्याकरण - वाक्य विश्लेषण अलंकार छंद रस (Rhetoric and Poetics) question, generate papers, and practice at your own pace.