CTET Paper I (Primary: Class 1-5)

हिंदी व्याकरण - संज्ञा सर्वनाम विशेषण क्रिया (Parts of Speech) question bank (Language II (Hindi))

Practice 59 free CTET Paper I (Primary: Class 1-5) Language II (Hindi) - हिंदी व्याकरण - संज्ञा सर्वनाम विशेषण क्रिया (Parts of Speech) questions with answers and step-by-step solutions.

Q1.
अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है। अपने मन का राजा होना मतलब मन पर स्वयं का अंकुश रखना। उसकी
चाल का निर्धारण करना, अपना लक्ष्य बनाना, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना। अध्यात्म आपको अपने मन का राजा बनने की
ओर ले जाता है। यह स्थिति आपको विकारों से दूर रखती है, वैचारिक सुंदरता का वरदान देती है और बुराई के समक्ष कमजोर होने से
बचाती है। प्रकृति से उपहार में जो जीवन मिला है, उसके मूल्य को समझना चाहिए और उस क्षेत्र का राजा बनने के मार्ग पर चलना
चाहिए, जिस पर मानवता का विस्तार हो।
राजा बनिए लेकिन शुद्ध विचारों, अच्छे कर्मों और मानवीय संवेदना का राजा बनिए। अन्याय, अधर्म आदि के भय से भयभीत
न हों और एक ऐसी सत्ता बनाएँ, जिसमें समानता हो। जो स्वयं में राजा होकर समानता का मार्ग प्रशस्त करता है, वह अध्यात्म के क्षेत्र
का भी राजा बन जाता है।

विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है :

CTET Paper I - Jul 2024, Q94 (Official PYQ)

(A)
वैचारिक सुंदरता
(B)
अच्छे कर्म
(C)
मानवीय संवेदना
(D)
लक्ष्य-निर्माण
Show answer & solution
Verified Answer & Solution Locked
Sign in to your free student account to reveal verified answers, instant hints, and detailed explanations.
Sign in to view
Q2.
चिंपैंजी की बुद्धिमत्ता पर वैज्ञानिकों को भी कभी संदेह नहीं रहा। जिन लोगों ने घर पर चिंपैंजी पाले हैं, उन्होंने देखा है कि जन्म के बाद दो-एक वर्षों में चिंपैंजी के बच्चे मानव-शिशुओं से अधिक तेजी से नयी बातें सीख जाते हैं। हाँ, जब मानव-शिशु बोलना सीख जाता है, वह चिंपैंजी से तेजी से आगे निकलने लगता है।

सँुस और चिंपैंजी की बुद्धिमत्ता की तुलना करना अति कठिन है, क्योंकि इस तरह के दो अत्यंत भिन्न जीवों पर तुलनात्मक प्रयोग कर पाना लगभग असंभव होता है। इसी तरह की कठिनाइयाँ इसी तरह के अन्य प्रयोगों में भी आती हैं। उदाहरण के लिए, भूल-भुलैया में सही मार्ग खोज निकालना तथा मेज पर रखी तीन वस्तुओं में अटपटी वस्तु को निकालना एक-सी बुद्धिमत्ता के प्रमाण हैं।

एक बात से प्रायः सभी विज्ञानी सहमत हैं कि पशुओं में स्तनपायियों का बुद्धिमत्ता पर लगभग एकाधिकार है। औजारों का प्रयोग करना भी बुद्धिमत्ता का एक चिह्न है। गैलापागोस द्वीप का कठफोड़वा कैक्टस की डंडी से वृक्षों की दरार अथवा छिद्र से कीड़े-मकोड़े निकालकर खाता है। कुछ लोग कौए और उसके भाईबंदों को भी बहुत नम्बर देते हैं। शिकारी की बंदूक की पहुँच से दूर रहने की कला कौआ बखूबी जानता है। और कुछ वैज्ञानिकों का यह ख्याल है कि कागा और तोते में मनुष्य की बोलर शब्द सीखने की जो क्षमता है, वह केवल आनुवंशिक क्षमता नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता का प्रमाण है। कुछ लोग हाथी को सबसे बुद्धिमान जीव मानते हैं।

प्राणियों, प्राणी संज्ञा का _____ रूप है।

CTET Paper I - Feb 2026 (07 Feb), Q123 (Official PYQ)

(A)
स्त्रीलिंग बहुवचन तिर्यक
(B)
पुल्लिंग बहुवचन तिर्यक
(C)
पुल्लिंग बहुवचन सामान्य
(D)
स्त्रीलिंग बहुवचन सामान्य
Show answer & solution
Verified Answer & Solution Locked
Sign in to your free student account to reveal verified answers, instant hints, and detailed explanations.
Sign in to view
Protected Questions

Unlock All 3 Questions in हिंदी व्याकरण - संज्ञा सर्वनाम विशेषण क्रिया (Parts of Speech)

Log in or sign up free to access every question with complete solutions, create chapter practice tests, and track your performance.

Sign up free to access all 3 questions

Unlock every हिंदी व्याकरण - संज्ञा सर्वनाम विशेषण क्रिया (Parts of Speech) question, generate papers, and practice at your own pace.